Saturday, February 14, 2026
HomeTechnologyPM Svanidhi Scheme: रेहड़ी पटरी वालो को सरकार दे रही, बिना किसी...

PM Svanidhi Scheme: रेहड़ी पटरी वालो को सरकार दे रही, बिना किसी गारंटी के ₹80,000 तक का लोन, जाने कैसे करे आवेदन

PM Svanidhi Scheme: भारत सरकार हर साल हर राज्य के छोटे-बड़े वर्ग के लोगों के लिए जरूरी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती है। जिससे आम जनता को आर्थिक सहायता मिल सके। उन्हीं में से एक योजना है, पीएम स्वनिधि योजना जो रेडी पटरी वालों के लिए महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजना है। इस योजना के द्वारा शहरी स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेडी पटरी वालों को बिना गारंटी के सरकार लोन उपलब्ध कराती है। इसके तहत वह ₹10,000 से शुरुआत में लोन ले सकते हैं।

बता दें कि, PM Svanidhi Scheme की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 1 जून 2020 को की गई थी। मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (MoHUA) द्वारा शहरी रेडी पटरी वालों को लोन मिलता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको PM Svanidhi Scheme से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पूरा पढ़ें।

PM Svanidhi Scheme Kya Hai?

पीएम स्वनिधि योजना, इसका पूरा नाम है प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि यह एक भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है जिसे केंद्र सरकार ने कोविड-19 के चलते छोटे व्यापारियों और रेडी पटरी वालों को आर्थिक सहायता और ऋण देने के लिए शुरू किया था। महामारी के चलते जिन रेडी पटरी वालों का कारोबार ठप हो गया था या समाप्त हो गया था। वह इस योजना के जरिए लोन लेकर दोबारा से अपने कारोबार को शुरू कर सकते हैं। इस योजना के जरिए महामारी से प्रभावित छोटे व्यापारियों और रेडी पटरी वालों को ₹10,000 तक का कोलेटरल फ्री लोन प्रदान करती हैं।

PM Svanidhi Loan Amount

आपके मन में एक सवाल होगा कि इस योजना के जरिए हम कितने तक का लोन ले सकते हैं? अगर आप भी छोटे व्यापारी है या रेडी पटरी वाले हैं और आपका कारोबार महामारी के चलते ठप हो गया था, तो आपको इस योजना के शुरुआती में ₹10,000 का लोन मिलता है। अगर आप पहला लोन समय पर चुका देते हैं, तो आप दूसरा लोन ₹20,000 ओर तीसरा लोन ₹50,000 तक का ले सकते हैं। ऐसे करके आपको कुल 80,000 रुपए का लोन मिल सकता है।

1st Loan₹10,000
2nd Loan₹20,000
3rd Loan₹50,000

PM Svanidhi Loan Interest Rate

लोन लेने से पहले आपको पता होना चाहिए की आपको लोन पर कितने का ब्याज यानी इंटरेस्ट देना होगा। बता दें कि, सरकार यह लोन बिना किसी जमानत या गारंटी के देती है। जिससे वह ऊंचे ब्याज से बच सके। ऐसे में जब भी आप लोन लेंगे तो ब्याज की जो दरें हैं, वह बाजार को देखते हुए लगाई जाएगी या नहीं भी लगाई जाए। लेकिन, जब भी आप लोन लेते हैं तो आपको एक शानदार फायदा मिलता है, अगर आप लोन का समय पर या समय से पहले भुगतान कर देते हैं, तो आपको 7% हर साल की ब्याज सब्सिडी आपके सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।

PM Svanidhi Scheme Documents

पीएम स्वनिधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज यह है:

Category A ओर B Vendors
  • Certificate of Vending
  • Identify Card
  • Letter of Recommendation

Atal Pension Yojana Hindi: क्या है अटल पेंशन योजना? हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए, जाने कैसे करे आवेदन

KYC Documents
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • MNREGA कार्ड
  • पैन कार्ड
Letter of Recommendation
  • अकाउंट स्टेटमेंट/पासबुक की कॉपी
  • मेंबरशिप कार्ड/मेंबरशिप प्रूफ की कॉपी
  • अन्य दस्तावेज (वेंडर को प्रमाणित करे)
  • ULB को Request Letter

PM Svanidhi Loan Application form Online Apply

अगर आप भी पीएम सम्मन निधि लोन योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो आपको सही जानकारी होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को पढ़े और उन्हें फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर “Login” ऑप्शन जाना है और “Applicant” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है और “Request OTP” पर क्लिक करना है।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद, “Vendor Category” चुने, और “Survey Reference Number” (SRN) दर्ज करें।
  • उसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज करनी है।
  • और मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
  • आवेदक सबमिट करने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म को जांचे, और अंत में Submit कर दें।
PM Svanidhi Loan Apply Link
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments