Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राज्य की शहर में रहनी वाली महिलाओं को लिए बड़ी सौगात दी है। जो महिलाएं शहर में रहने वाली है और खुद का कोई छोटा कारोबार करना चाहती, है तो सरकार उसके लिए महिलाओं ₹10,000 की आर्थिक मदद देने का वादा किया है। जो महिलाए इस योजना को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रही थी, उनका इंतजार खत्म हो चुका है, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है।
शहर क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए बिहार सरकारी की ये सबसे बड़ी सौगात है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mahila Rojgar Yojana 2025 से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले है। जैसे: पात्रता, योजना के फायदे और आवेदन प्रक्रिया आदि। ये जानकारी हम आपको विस्तार से देने वाले हैं। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें और आवेदन करे।
Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview
| जानकारी | महिला रोजगार योजना 2025 |
| पोस्ट का नाम | महिला रोजगार योजना 2025 |
| योजना का नाम | महिला रोजगार योजना 2025 |
| किसके द्वारा शुरू | बिहार सरकार |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 7 सितंबर 2025 |
| लाभ | शहरी क्षेत्रों की महिलाओ के लिए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| सहायत राशि | 10,000 रुपए |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmry.brlps.in |
महिला रोजगार योजना क्या है?
Mahila Rojgar Yojana यह एक महिलाओं के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी और लाभदायक योजना है। इस योजना के जरिए सरकार बिहार में शहर क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे महिलाएं छोटा मोटा कारोबार कर अपना जीवन यापन कर सके। इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता सरकार देती है।
अगर आप भी बिहार में शहर क्षेत्र की रहनी वाली महिला है, तो आपको इस योजना के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस योजना के लिए बिहार सरकार ने पोस्टर भी जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2025 से शुरू कर दिए गए है। इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए ये भी खुशखबरी है, की पहली किस्त की तारीख का ऐलान भी हो गया है। आईए जानते है, इस योजना की सभी जानकारी के बारे में।
Mahila Rojgar Yojana 2025: पात्रता मानदंड
जो महिलाए 10000 महिला रोजगार योजना में आवेदन करना चाहती है, उन्हें इस योजना की कुछ शर्ते को पूरा करना होगा जो हमने आपको नीचे बताई हुई है:
- इस योजना का लाभ सिर्फ महिला को ही दिया जाएगा।
- आवेदन करने वाली महिला विवाहित होनी चाहिए।
- महिला की उम्र अधिकतम 60 वर्ष हो।
- महिला अपने शहरी क्षेत्र में संचालित “जीविका / स्वयं सहायत समूह” से जुड़ी हो।
- महिला या उनके पति, किसी सरकारी पद पर न हो।
- महिला के पति आयकरदाता (Income Tax Payer) न हो।
- आवेदक महिला के परिवार में। किसी दूसरी महिला ने आवेदन न किया हो।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सरकार द्वारा बताए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए। जो हमने आपको नीचे बताए हुए है:
- महिला के पास आधार कार्ड
- आवेदक महिला का बैंक खाता (आधार से लिंक हो)
- महिला के पास खुद का पैन कार्ड हो। (अगर हो तो)
- आय प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर (चालू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
अगर ये अभी दस्तावजे अगर आपके पास है, तो आप आसानी से योजना का लाभ उठा सकती है।
महिला रोजगार योजना के जरिए कौन-कौन से रोजगार महिलाएं खोल सकती है?
- डेयरी समान (दूध, जूस आदि)
- सब्जी या फल की दुकान
- किराना दुकान
- खिलौनों की दुकान
- मोबाइल दुकान
- बिजली उपकरण की दुकान
- कपड़ा या सिलाई की दुकान
- कॉस्मेटिक की दुकान
- कृषि से संबंधित समान की दुकान
ऊपर दिए गए रोजगार ओर अन्य किसी रोजगार महिलाएं खोल सकती है। सरकार दूर मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं आसानी से खुद का छोटा रोजगार खोल सकती है।
Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar Apply
अगर आप भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, तो नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से पढ़े और उन्हें फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर दिए गए “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित प्रपत्र भरने के लिए” क्लिक करें लिंक पर जाएं।
- फिर आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा। जिसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारी आपको भरनी है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए, सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फार्म को Submit करने से पहले एक बार अच्छे से चेक करें।
- अंत में सबमिट कर दे और एप्लीकेशन स्लिप को संभाल कर रखें।
Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar Apply
जरूरी सूचना:- आवेदन करने से पहले महिलाओं के लिए यह जानकारी अति आवश्यक है। अगर आप शहर की स्वयं सहायता समूह की सदस्य है, तो आपको योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आप अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन से संपर्क करें। फिर वह आपके द्वारा स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलाएंगे और फिर उनके द्वारा आपका आवेदन किया जाएगा।