Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही लड़की बहिन योजना को 1 साल पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत जितने भी लाभार्थी है, उन्हें समय अनुसार हर महीने ₹1500 तक की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जा रही है। 1 साल के दौरान इस योजना के जरिए हर महीने इस योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं को अब तक 12 किस्तों का लाभ मिल चुका है। इतना ही नहीं, इस महीने सितंबर 2025 में महिलाओं को 13वीं और 14वीं किस्त देने की योजना बन रही है।
इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने योजना को लेकर एक बहुत ही बड़ा निर्णय लिया है। जिसके चलते इस योजना मैं जितनी भी पंजीकृत महिलाएं है, उन्हें चेतावनी दी गई है, कि वह जल्द से जल्द लड़की बहिन योजना के जरिए eKYC करवा ले। जो भी महिलाएं eKYC करवाएगी, उन्हें ही अगली किस्तों का लाभ मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे आप Ladki Bahin Yojana eKYC को कर सकते हैं। हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें।
eKYC Ladki Bahin Yojana: Overview
| Details | Ladki Bahin Yojana eKYC |
| योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
| आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana eKYC |
| योजना की शुरुआत | 17 अगस्त 2024 |
| आगामी किस्त | सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह तक |
| लाभ | 1,500 रुपये हर महीने |
| केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana eKYC
राज्य सरकार द्वारा दी गई इस चेतावनी के दौरान लड़की बहिन योजना में पंजीकृत महिलाओं के द्वारा ई केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है जिससे महिलाएं किस्तों से वंचित न रह जाए। बता दें कि, योजना की eKYC को आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। जिसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं।
इस योजना की जितनी भी पंजीकृत महिला है उन्हें बताते चलें कि eKYC करवाने के लिए उन्हें किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट से या किसी कंप्यूटर सेंटर के जरिए खुद ही घर बैठे eKYC कर सकती है।
लड़की बहिन योजना में ई-केवाईसी की जरूरत
- पंजीकृत महिलाओं को निरंतर योजना का लाभ मिलता रहे, इसलिए ई केवाईसी आवश्यक है।
- ई केवाईसी के जरिए सिर्फ पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा।
- इस प्रक्रिया के जरिए वेरिफिकेशन और ऑथराइजेशन पूरा हो जाएगा।
- जो महिलाएं पात्र नहीं है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। अब उन्हें लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
PM Kisan 21th Installment 2025: किसान भाइयो के लिए खुसखबरी, इस बार 21वीं किस्त ₹4000 मिलेगी
Ladki Bahin Yojana eKYC में कितना समय लगेगा
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लड़की बहिन योजना ई केवाईसी के संदर्भ में जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उसमें सरकार ने साफ बताया है, कि सभी पंजीकृत महिलाओं को 2 महीने के अंदर अपनी केवाईसी को पूरा करवाना होगा। यानी सभी महिलाओं के पास 2 महीने का समय है, वह जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी को पूरी कर ले।
बता दे की ई केवाईसी के लिए नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी किया गया था। और ई-केवाईसी की जो प्रक्रिया है वह सितंबर और अक्टूबर दोनों महीने निरंतर तरीके से चलेगी। अगर जरूरत हुई तो सरकार ई केवाईसी की डेडलाइन को आगे भी बढ़ा सकती है, लेकिन डेडलाइन के कारण आपकी ई केवाईसी ना रह जाए इसलिए जल्द से जल्द करवा ले।
Ladki Bahin Yojana eKYC लड़की बहिन योजना ई-केवाईसी कैसे करे?
- सबसे पहले दिए गए आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करे।
- फिर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
- उसके बाद आपको ई केवाईसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जहां आपको Agree ऑप्शन पर टिक करना है और OTP जनरेट करना है।
- फिर आपके आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे दर्ज कर आपको वेरीफाई करना है।
- वेरीफाई होने के बाद लाभार्थी महिला की सभी जानकारी सामने होगी।
- जानकारी को चेक करें अगर कोई गलती है, तो उसमें एडिट करें।
- अंत में Submit ऑप्शन पर क्लिक करें और आपकी eKYC पूरी हो जाएगी।