IBPS PO Prelims Result 2025: बैंकिंग क्रमिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आयोजित करवाई गई IBPS PO Prelims परीक्षा 2025 परिणाम का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दे की, परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। यह परीक्षा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा को देने के लिए हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए थे और अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित होंगे, वह आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने वाले अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। आईबीपीएस ने पहले ही PO की दूसरी परीक्षा यानी मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित है। जितने भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कैसे आप IBPS PO Prelims Result 2025 को डाउनलोड कर सकते हैं? इसलिए हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें।
IBPS PO Prelims Exam 2025
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जो कुल 100 अंकों की थी। परीक्षा को कुल 3 श्रेणियां में बांटा गया था, अंग्रेजी भाषा मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता इन तीनों सिलेबस पर परीक्षा को डिजाइन किया गया था। हर एक श्रेणी के लिए 20 मिनट का समय तय था और अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए हर श्रेणी में अच्छा स्कोर करना था।
| Subject | Marks | Questions |
| English Language | 30 | 30 |
| Quantitative Aptitude | 35 | 35 |
| Reasoning | 35 | 35 |
IBPS PO Prelims Result Date
IBPS PO प्रीलिम्स की पिछले वर्षों के अनुसार, IBPS PO Prelims Result 2025 सितंबर 2025 के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। पिछले साल 2024 में, प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर में आयोजित हुई थी और परिणाम एक महीने के अंदर घोषित हो गए थे। और इस साल परीक्षा अगस्त 2025 में घोषित हुई है, तो सितंबर के अंत से पहले परिणाम आने की उम्मीद है।
हम आपको यह भी बताते चलें कि, आईबीपीएस ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बता दिया है, की मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी। इसका मतलब है, कि जैसे ही प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित होंगे, उसके बाद से अभ्यर्थियों के पास मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ 25 दिन का समय होगा। इसलिए, सभी अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाती है, कि वह परिणाम का इंतजार ना करते हुए मुख्य परीक्षा की तैयारी करे।
IBPS PO Prelims Cut off 2025
कुछ अभ्यर्थियों के मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि कट ऑफ अंक क्या होंगे। बता दें की, कट ऑफ अंक स्कोरकार्ड के साथ जारी होंगे और कट ऑफ अंक नीचे दिए गए आधार पर तय किए जाते हैं:
- पदों की संख्या
- परीक्षा का स्तर
- परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थि
- अभ्यर्थियों का परीक्षा में प्रदर्शन
RRB NTPC Result 2025 Graduate: डाउनलोड करे रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स, डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
पिछले वर्षों के अनुसार, सामान्य (General) कास्ट के अभ्यर्थियों की कट ऑफ 100 में से 48-55 अंकों के बीच होती है। लेकिन, कुछ आरक्षित कास्ट के लिए यह कट ऑफ कम होती है।
How to Check IBPS PO Prelims Result 2025
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को पढ़े और उन्हें फॉलो करें:
- अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट पर जाएं – ibps.in
- जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, आपको Recent Update में “IBPS PO/MT Prelims” परिणाम लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके, लॉगिन करना है।
- फिर अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करके सबमिट करें और आपका IBPS PO Result 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- जिसे भविष्य के लिए अपने पास डाउनलोड करके रखें।