Azim Premji Scholarship 2025: भारत में लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एक शानदार कदम उठाया है – Azim Premji Scholarship 2025। यह स्कॉलरशिप उन सभी लड़कियों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखती है उनकी उच्च शिक्षा/पढ़ाई को जारी रखने में यह स्कॉलरशिप एक सुनहरा मौका है। अगर आप भी भारत की छात्रा है और अपनी उच्च शिक्षा को आसानी से पूरा करना चाहती है, तो आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकती है।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा योग्य लड़कियों को ₹30,000 तक की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस स्कॉलरशिप का पहला चरण और स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू हो गए हैं। Azim Premji Scholarship 2025 के बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। हम जानेंगे पात्रता शर्तें, स्कॉलरशिप राशि, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरुर पढ़िएगा।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृति 2025
फाउंडेशन ने पहले चरण में कुछ ही राज्यों तक स्कॉलरशिप को सीमित रखा था, लेकिन साल 2025-26 से इस स्कॉलरशिप को 18 राज्यों में लाया गया है और हनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 2.5 लाख लड़कियों को इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। इस स्कॉलरशिप के जरिए फाउंडेशन आने वाले 3 सालों में कुल 2250 करोड़ रुपए इस स्कॉलरशिप के जरिए वितरित करने की योजना बना रहा है। जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाली लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा में बढ़ोतरी और मदद करेगा।
Azim Premji Scholarship 2025 Last Date
इस स्कॉलरशिप के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 यानी आज रात 12:00 बजे तक है।
अगर आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य लड़की है, और सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती है – तो इस स्कॉलरशिप को अपने हाथ से न जाने दे। स्कॉलरशिप के जरिए आप बिना आर्थिक समस्या के अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकती है।
| Start Date | September 2025 |
| Azim Premji Scholarship 2025 Last Date | 30 September 2025 |
| Scholarship Amount | 30,000 Rupees |
Azim Premji Scholarship 2025 Eligibility Criteria
इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए फाउंडेशन ने कुछ शर्ते तय की गई है। जो इस प्रकार है:
- लाभ सिर्फ लड़की को मिलेगा और सरकारी स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए।
- यह कक्षाएं सिर्फ उन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से पुरी की गई हो जो स्कॉलरशिप में शामिल है। जैसे: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश ओर उत्तराखंड
- छात्रा को 2025-26 शैक्षणिक साल में प्रथम वर्ष ग्रेजुएट या डिप्लोमा में प्रवेश लेना चाहिए।
- ग्रेजुएट या डिप्लोमा 2 से 5 साल की अवधि का हो और कॉलेज/विश्वविद्यालय मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- छात्रा लड़की ने पहले से इस स्कॉलरशिप का लाभ न ले रखा हो और अन्य शर्त भी पूरी करनी होगी।
Read More:- क्या है अटल पेंशन योजना? हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए, जाने कैसे करे आवेदन
Azim Premji Scholarship 2025 Documents
स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करते वक्त आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। जो यह है:
- आधार कार्ड (छात्रा लड़की का)
- बैंक पासबुक या स्टेटमेंट
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- कॉलेज एडमिशन स्लिप / एडमिशन फीस स्लिप
दस्तावेज अपलोड करते समय ब्लर नहीं होने चाहिए।
Azim Premji Scholarship Apply Online 2025
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप को पढ़े और फॉलो करें।
- सबसे पहले फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आप डायरेक्ट Apply टैब में आ जाएंगे।
- फिर Eligibility चेक करने के लिए आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी है और “Check Eligibility” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगर आप स्कॉलरशिप के लिए योग्य होगी, तो आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
- जिसमें मांगी गई सभी जानकारी आपको ध्यान से दर्ज करनी है।
- और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- उसके बाद आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का आपको भुगतान करना है।
- आवेदन करने से पहले सभी जानकारी एक बार चेक करें और फिर सबमिट कर दे।
- आवेदन फॉर्म की हार्डकॉपी अपने पास सम्भल कर रखे।