Saturday, February 14, 2026
HomeTechnologyAtal Pension Yojana Hindi: क्या है अटल पेंशन योजना? हर महीने मिलेंगे...

Atal Pension Yojana Hindi: क्या है अटल पेंशन योजना? हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए, जाने कैसे करे आवेदन

Atal Pension Yojana Hindi: भारत सरकार हर साल सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू करती है या पहले से चली जा रही योजनाओं में कई बड़े बदलाव लाती है। उन्हीं में से एक योजना है अटल पेंशन योजना यह योजना खासकर उन लोगों के लिए कल्याणकारी है जो असंगठित क्षेत्र (Unorganized Sector) में रहते हैं। उनके पास वृद्धावस्था में किसी भी प्रकार का कोई सहारा नहीं होता ओर उन्हें कोई पेंशन जैसी सुविधा भी नही मिलती।

बता दे कि, Atal Pension Yojana Hindi सिर्फ एक योजना ही नहीं है, बल्कि वृद्धावस्था लोगो के लिए जीने का एक सहारा है। आज की इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इस योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन कैसे करें? आदि के बारे में। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पूरा पढ़ें। आईए शुरू करते है।

Atal Pension Yojana Details

योजना का नामअटल पेंशन योजना 2025
योजना कब शुरू हुई9 मई 2015
किसके द्वारा शुरू हुईभारत सरकार
आर्टिकलAtal Pension Yojana Hindi
लाभार्थीगरीब और असंगठित परिवार
पेंशन राशिहर महीने ₹1000 से ₹5000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन, ऑफलाइन
साल2025-26
ऑफिसियल वेबसाइटindia.gov.in

Atal Pension Yojana kya hai

अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 9 मई 2015 को की गई थी। इस योजना को इसलिए शुरू किया गया था, कि यह वृद्धावस्था में लोगों का सहारा बन सके। इस योजना का उद्देश्य है, असंगठित क्षेत्र मैं काम करने वाले लोगों को वृद्धावस्था में सुरक्षा देना। जो भी लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करता है, उसे 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹1000 से ₹5000 हर महीने पेंशन मिलती है, जो लाभार्थी द्वारा चुने गए योगदान के अनुसार होती है। इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (PFRDA) द्वारा मैनेज किया जाता है।

Atal Pension Yojana का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

  • लाभार्थी भारतीय नागरिक और उसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो।
  • लाभ लेने के लिए आपके पास एक बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस में बैंक खाता हो।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ असंगठित क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। जो मजदूर, किसान, रिक्शा चालाक आदि काम करते हैं।

जरूरी सूचना: 1 अक्टूबर 2022 केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में यह नियम लागू हुआ था, जो भी इनकम टेक्स भरता है, वह नए आवेदक के रूप में इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इस योजना का लाभ यह है कि 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को जीवन भर पेंशन मिलती है। अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके साथी को पेंशन मिलती है। अगर दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पेंशन मिलती है।

Ladli Behna Yojana 28th Installment तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन जारी होगी 28वीं क़िस्त, जाने सभी जानकारी

Atal Pension Yojana 2025 महत्वपूर्ण गाइडलाइन

अटल पेंशन योजना की कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइन तय की गई है। जिसके बारे में पता होना आपके लिए बहुत जरूरी है।

  • किसी भी बैंक खाते या डाकघर खाता के माध्यम से आप योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • लाभार्थी बैंक में खाता खुलवाते समय नॉमिनी का नाम जरूर शामिल करवाए।
  • जिस भी बैंक में खाता हो, उसमें ऑटो डेबिट सुविधा चालू हो। जिससे योजना मैं हर महीने पैसे ऑटो मेटिक जमा होते रहे।

Atal Pension Yojana Hindi ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अटल पेंशन योजना मैं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी बैंक में सेविंग बैंक खाता होना चाहिए या डाकघर में बैंक खाता खुला होना चाहिए। साथ में उस बैंक में अटल पेंशन योजना की स्कीम होनी चाहिए। Atal Pension Yojana Hindi अगर आपका पहले से बैंक खाता है, तो आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर वहां पर इस योजना का आवेदन फॉर्म भर के योजना में आवेदन कर सकते हैं। अगर आप बैंक ब्रांच नहीं जाते हैं, तो आपके बैंक खाते की नेट बैंकिंग चालू होनी चाहिए। जिसके जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments