Saturday, February 14, 2026
HomeTechnologyMahila Rojgar Yojana 2025 Bihar: 75 लाख महिलाओ को मिला पहली क़िस्त...

Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar: 75 लाख महिलाओ को मिला पहली क़िस्त का लाभ, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस और जाने आवेदन प्रक्रिया

Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar: नमस्कार साथियों, अगर आप भी बिहार के उन लाखों बहनों में से एक है, तो आप सभी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में तो जानती ही होंगी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 26 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इस योजना का लाभ बिहार की महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना का उद्देश्य है बिहार की महिलाओं को खुद का छोटा रोजगार खोलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

इस योजनाओं को लेकर एक खुशखबरी है, खुशखबरी यह है कि इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने पहले से आवेदन किया हुआ था, उन्हें कल 26 सितंबर 2025 को अपनी पहली किस्त के तौर पर ₹10,000 की आर्थिक सहायता का लाभ मिल चुका है। अगर आपने अभी तक Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar के लिए आवेदन नहीं किया हुआ है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं, कैसे आप आवेदन कर सकते हैं? इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar: Overview

DetailsMahila Rojgar Yojana 2025 Bihar
आर्टिकल का नामMahila Rojgar Yojana 2025
किसके द्वारा शुरूप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लॉन्च
लाभबिहार की महिलाओ को
सहायता राशि₹10,000
पहली क़िस्त26 सितम्बर 2025 को जारी
आधिकारिक वेबसाइटmmry.brlps.in

महिला रोजगार योजना क्या हैं?

महिला रोजगार योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 26 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। साथ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इस योजना के जरिए सरकार बिहार की महिलाओं को लाभ दे रही है। जो महिलाएं खुद का रोजगार खोलना चाहती है, सरकार उन्हें 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद करेगी। कल यानी 26 सितंबर 2025 को इस योजना को लॉन्च किया गया साथ ही, जिन महिलाओं ने पहले से इस योजना में आवेदन किया था, उन्हें इस योजना की पहली किस्त का लाभ भी मिला। अगर कोई महिला इन पैसों से अपना व्यवसाय शुरू करती है, तो 6 महीने बाद उस व्यवसाय की समीक्षा होगी यानी व्यवसाय का रिव्यू होगा और उसके बाद सरकार ₹2,00,000 तक का लोन भी उपलब्ध कराएगी।

Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar पात्रता शर्ते

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो सरकार द्वारा इस योजना की कुछ शर्ते हैं, जो आपको पूरी करनी होगी।

  • महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला बिहार की निवासी हो।
  • और स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी इनकम टैक्स देने वाला या सरकारी कर्मचारी ना हो।
  • जो महिला अविवाहित है और माता-पिता नहीं है, वह अलग परिवार में मानी जाएगी है।
  • शहरी और गांव दोनों क्षेत्र की महिलाएं लाभ ले सकती हैं।

महिला रोजगार योजना पेमेंट लिस्ट

जैसा कि हमने आपको बताया 26 सितंबर 2025 को योजना की पहली किस्त को जारी कर दिया गया है। योजना के पहले फेज में लगभग 75 लाख महिलाओं को ₹10,000 की किस्त जारी हुई जिसके लिए राज्य सरकार ने 7500 हजार करोड़ का बजट तय किया है। जैसे ही पहली किस्त जारी हुई उसके बाद BRLPS (Bihar Rural Livelihoods Promotion Society) द्वारा पहली किस्त जिन महिलाओं को मिली उसकी पेमेंट लिस्ट जारी कर दी गई। अगर आपका भी नाम इस लिस्ट में होगा तो आपको भी पहली किस्त का लाभ जरूर मिल गया होगा। लेकिन, कुछ तकनीकी समस्या के कारण देरी हो सकती है जैसे बैंक वेरीफिकेशन आदि।

Read More:- बिहार की महिलाओ के लिए बड़ी सौगात, सरकार दे रही ₹10,000 की आर्थिक मदद, आवेदन हुए शुरू

अगर पहली लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो उसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने ऐलान किया है, कि बाकी महिलाओं के लिए 3 अक्टूबर 2025 को दूसरी लिस्ट आएगी। थोड़ा सब्र रखे, आपकी बारी आएगी। अगर आप भी पहली किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती है, तो नीचे दिए गए स्टेप को पढ़ें और फॉलो करें।

Mahila Rojgar Yojana 2025 Payment Status Check

  • आवेदन करते समय आपने जिस बैंक खाते की जानकारी दर्ज की थी, उस बैंक खाता के मोबाइल बैंकिंग ऐप में जाना है और ट्रांजैक्शन चेक करनी है।
  • अगर आपके पास बैंक खाते की पासबुक है, तो आपको पासबुक में एंट्री करवानी है और महिला रोजगार योजना या BRLPS वाली एंट्री चेक करनी है।
  • तीसरा, आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके भी पहली किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।

Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar Online Apply

महिला रोजगार योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को पढ़ें और फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद “क्लिक करे” लिंक पर क्लिक करना है।
  • अगर आप स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी है तो आपको योजना के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आप संगठन से ही आवेदन कर सकती हैं।
  • अगर आप स्वयं सहायता समूह की सदस्य नहीं है, तो आपको “Open Link 1 या 2” पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको “नहीं” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और डिक्लेरेशन को पढ़ाना है और टिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करके “Send OTP” पर क्लिक करना है।
  • ओटीपी दर्ज करके आपको वेरिफिकेशन पूरा करना है।
  • फिर आवेदन फार्म आपके सामने आ जाएगा जिसमें सभी जानकारी दर्ज करनी है और आवेदन कर देना है।
Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar Apply Link
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments